संदेश

सोंग नदी में डूबने से हुई युवक की मौत ।एसडीआरएफ ने युवक का शव बाहर निकाला ।।

चित्र
सौंग नदी में नहाते समय एक युवक पानी की तेज बहाव में बह गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने शव को बाहर निकाला। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दे दी है। मामला रायवाला के समीप सौंग नदी का है। जानकारी के अनुसार सुल्तान पुत्र सददूदीन चरनिया निवासी महाराष्ट्र अपने साथी राजेंद्र बहुगुणा पुत्र कमलेश्वर बहुगुणा निवासी अमित ग्राम गुमानीवाला, हरिओम पुत्र भीकम सिंह पलवल हरियाणा और महिला ऐश्वर्या महिमा के साथ सौंग नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान सुलतान सौंग नदी में डूब गया। सुल्तान के साथियों ने इसकी सूचना रायवाला पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ को इसकी जानकारी दी। एसडीआरएफ और रायवाला पुलिस द्वारा सौंग नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। करीब आधा घंटे तक चले से रेस्क्यू अभियान के बाद सुल्तान का शव बरामद हुआ। एसडीआरएफ की टीम ने शव को नदी से बाहर निकाला और स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए ऋषिकेश अस्पताल भिजवा दिया है। मृतक के साथी राजेंद्र भंडारी ने बताया कि वह छिददरवाला में ...

ऋषिकेश- गोहरिमाफी के ग्रामीणों ने दिया सत्यनारायण मंदिर के पास धरना ।मुख्यमंत्री से की गोहरिमाफी सत्यनारायण सड़क व बाढ़ सुरक्षा की मांग ।।

चित्र
ऋषिकेश- देव भूमि जन संघर्ष मोर्चा ने मुख्यमंत्री से सत्यनारायण मंदिर से गौहरी माफी मां आनंदमई स्कूल तक 2 किलोमीटर सड़क निर्माण व सोंग नदी में बाढ़ सुरक्षा का कार्य करने की मांग की है। शुक्रवार को मोर्चा के अध्यक्ष संजय पोखरियाल के नेतृत्व में सभी ग्रामीणों ने सत्यनारायण मंदिर  में एकत्रित होकर धरना दिया व स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ जमरक नारेबाजी कर विरोध व्यक्त किया। मोर्चे के अध्यक्ष संजय पोखरियाल ने विधानसभा अध्यक्ष पर गोहरिमाफी के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में जनता विधानसभा अध्यक्ष को बाहर का रास्ता दिखाएगी  मोर्चे के उपाध्यक्ष देव सेमवाल एडवोकेट ने प्रेमचंद अग्रवाल को  ग्राम गोहरिमाफी के प्रति संवेदनहीन बताते हुए कहा कि 15 साल में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बाढ़ सुरक्षा व सत्यनारायण की सड़क के लिए एक रुपये तक कि घोषणा नही की उन्होंने कहा कि उन्होंने  विधानसभा अध्यक्ष को पूर्व में पत्र लिखकर भी गोहरिमाफी बाढ़ सुरक्षा व सत्यनारायण की सड़क के लिए विधायक निधि से धन निर्गत करने की मांग की लेकिन विधाय...

गोहरिमाफी निवासी अधिवक्ता ने सरकार पर तंज कसते हुए ।गोहरिमाफी बाढ़ समस्या को बताया सोने का अंडा देने वाली मुर्गी ।

चित्र
गोहरिमाफी निवासी अधिवक्ता ने अपने एक लेख के माध्यम से  सरकार पर  तंज कसते हुए गोहरिमाफी बाढ़ समस्या को  सोने का अंडा देने वाली मुर्गी बताया उनका कहना है कि सरकार गोहरिमाफी बाढ़ सुरक्षा का स्थाई समाधान नही करना चाहती क्योकि यदि स्थाई समाधान हुआ तो हर साल होने वाले लाखों रुपये का बजट आना बंद हो जाएगा और कुछ लोगो की जेबें गर्म नही हो पाएगी । पढ़िए उनका लेख - गौहरिमाफी बाढ़ समस्या ।  एक सोने का अंडा देने वाली मुर्गी  पिछले कई वर्षों से बाढ़ की मार झेल रहे गाँव गौहरिमाफी की कहानी शायद ही किसी से छिपी हुई हो या कोई इस गाँव की कहानी से अनजान हो। हर साल  की तरह आज भी गौहरिमाफी में पहली बाढ़ की झलक देखने को मिल गयी। इस बार  भी सरकारी बाढ़ सुरक्षा अस्थायी इंतज़ाम   भर - भराकर बहते हुए नज़र आ गए। गौहरिमाफी आबादी सीमा से लगभग 1.5 किमी दूर बहने वाली  सौंग नदी आज किसानों के खेतों तक पहुंच गई ।  जहां गौहरिमाफी वासियों को आज से नींद नही आने वाली वहीं अब बाढ़ के दौरान सरकारी फाइलों में आपदा फण्ड के नाम पर लाखों करोड़ो का खर्च दिखाकर सरकारी कागज़ों के पेट भरकर ज...

तीर्थ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद "पुष्कर सिंह धामी" चुने गए उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री

चित्र
जैसा के सभी जानते है कि करीब 4 महीने पहले 10 मार्च 2021 को तीर्थ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी । लेकिन शक्रवार शाम को तीर्थ सिंह रावत ने गवर्नर बेबी रानी मौर्य को इस्तीफा सौंप दिया था । आज शाम बीजेपी विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के चयन के बारे विचार किया गया और अब उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे ।कल पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे । उत्तराखंड  के इतिहास में अब तक 8 मुख्यमंत्री  बदले जा चुके है । अभी तक केवल ND तिवारी एक मात्र ऐसे मुख्यमंत्री है जिनका कार्यकाल पूरे 5 वर्ष रहा । 

बाढ़ सुरक्षा व सत्यनारायण की सड़क न बनने से ग्रामीणों में आक्रोश स्पीकर का फूंका पुतला ।।

चित्र
ऋषिकेश - बाढ़  सुरक्षा व सत्यनारायण गोहरिमाफी मार्ग न बनने से नाराज ग्रामीणों ने आज  विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला दहन किया ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि   विधायक द्वारा विगत 15 सालो से गोहरिमाफी की जनता को गुमराह करने का कार्य किया जा रहा है हर साल विधानसभा अध्यक्ष प्रेम अग्रवाल बाढ़ सुरक्षा दीवार बनाने की झूठी घोषणाएं करते है लेकिन दीवार आज तक नही बन पाई ग्रामीणों ने सोंग नदी के तट पर तत्काल पक्की दीवार बनाने की मांग की ।पुतला दहन करने वालो में गोहरिमाफी के पूर्व प्रधान संजय पोखरियाल ,सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र सेमवालन,राजपाल खरोला, जयेंद्र रमोला, शूरवीर सजवाण,कनक धनाई, विजयपाल रावत ,संदीप बस्नेत ,सतेंद्र पं द रवार,गोकुल रमोला, ,धनपाल राणा ,त्रेपन सिंह रावत ,जयपाल राणा ,दीपक चौहान ,शिव नेगी ,शेर सिंह रांगड़ ,व टोल प्लाजा विरोधी सर्वदलीय संघर्ष समिति के पदाधिकारी सहित कई लोग मौजूद रहे 

बिग ब्रेकिंग - उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया कर्फ्यू ।जानिए क्या खुलेगा क्या बन्द ।।

चित्र
उत्तराखंड सरकार ने 15 जून तक कोविड  कर्फ्यू बढा दिया है शासकीय प्रवक्ता उत्तराखंड सरकार ने बताया कि कोरोना के मामलों को देखते हुए कर्फ्यू को 15 जून तक बढ़ाया गया है प्रदेश में सभी कोविड नियम यथावत रहेंगे । कोविड कर्फ्यू की सीमा 8.6.2021 सुबह 6:00 बजे से 15.6.2021 सुबह 6:00 बने तक रहेगा । वैक्सीनशन सेंटर जाने के लिए ऑटो , रिक्शा या निजी वाहन से जाने के लिए छूट रहेगी । प्रूफ के लिए मैसेज , रजिस्ट्रेशन दिखाना होगा । विवाह समारोह में 20 लोगो को ही इज़ाज़त होगी , उन्हें  कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य होगी । रिपोर्ट 72 घंटे पहले की भी अनिवार्य होगी । शवयात्रा में भी 20 लोगो की इजाज़त होगी । कोचिंग सेंटर , सभी प्रशिक्षण संस्थान बन्द रहेंगे । ऑनलाइन क्लासेज की अनुमति रहेगी । सभी सिनेमा हॉल , स्टेडियम , जिम , क्लब , मॉल आदि सभी बन्द रहेंगे शराब की दुकान सप्ताह में 3 दिन व रासन की दुकान सप्ताह में 2 दिन खुलेगी अलग राज्यो से आने वाले लोगो को अपनी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव (72 घंटे पूर्व ) दिखानी होगी । 

वन विभाग को मिली बड़ी कामयाबी बंदूक , कारतूस और चीतल के सींग के साथ चार लोग हुए गिरफ्तार ।

चित्र
उत्तराखंड - विकासनगर से एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है । तिमली रेंज की रेंज अधिकारी शुक्रवार रात करीब 2:30 बजे अपने कुछ अधिकारियों के साथ राउंड पर थी । तभी उन्हें एक कार और उनमें चार लोग दिखे । उन्हें देखते ही सभी वन अधिकारियों ने उन्हें घेर लिया और उनकी तलाशी ली । तलाशी लेने पर उनके पास से बंदूक ,कारतूस और चीतल के सींग बरामद किए । एक व्यक्ति के पास 12 बोर की बन्दूक थी । फिलहाल इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और इन पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया है । 

मुख्यमंत्री हो तो ऐसा -तीन एसडीएम को डिमोट कर बना दिया तहसीलदार ।।

चित्र
उत्तरप्रदेश - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलग अलग जमीन घोटालों के मामले में उत्तरप्रदेश के प्रयागराज के रामजीत मौर्य श्रावस्ती के जेपी चौहान व मुरादाबाद के अजय कुमार तीनो उपजिलाधिकारीयो को डिमोट कर तहसीलदार बना दिया है । योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भ्रस्टाचार किसी भी सूरत में बर्दास्त नही किया जाएगा 

बिग ब्रेकिंग - देहरादून ऋषिकेश वालो को बड़ी राहत, नेपाली फार्म में अब नही लगेगा टोल प्लाजा

चित्र
देहरादून- ऋषिकेश के नेपाली फार्म में टोल प्लाजा का लगातार विरोध हो रहा है जिसको लेकर ग्रामीण और जन प्रतिनिधि धरने पर बैठे है।जिस कारण विधानसभा अध्यक्ष ने आज प्रेस वार्ता कर बताया कि उनके द्वारा मुख्यमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री निशंक से बात की गई है जिसके बाद निर्णय लिया जा चुका है कि नेपाली फार्म में अब टोल प्लाजा नही बनेगा और न ही टोल टैक्स लिया जाएगा।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि  जो लोग टोल प्लाजा को लेकर धरने पर बैठे है वो सभी धरना समाप्त कर दे वही धरना दे रहे लोगो ने बताया कि जब तक टोल प्लाजा निरस्ती का लिखित आदेश नही आ जाता तब तक उनका धरना जारी रहेगा ।।

कर्फ्यू के दौरान कोर्ट जाने वाले अधिवक्ताओं का काटा जा रहा है चालान ,अधिवक्ताओ ने किया विरोध ।

चित्र
उत्तरखंड हाई कोर्ट के अनुसार कोरोना कर्फ्यू के बीच जरूरी सेवाएं चालू है इन्ही जरूरी सेवाओ के बीच कोर्ट जाने वाले अधिवक्ताओं के लिये कोई मनाही नही होगी । लेकिन खबर ये सामने आ रही है की कोर्ट जाने वाले अधिवक्ताओ का भी चालान काटा जा रहा है । उत्तराखंड बार कॉउन्सिल ने इस संबंध में प्रदेश के पुलिस महानिदेशक से  अनुरोध किया है । उत्तराखंड बार काउंसिल को जिलों के बार एशोसिएशन के माध्यम शिकायतें मिली हैं कि अधिवक्ताओं को न्यायिक कार्य के लिए अदालतों के आवागमन के दौरान उनके वाहनों को रोका जा रहा है।

उत्तराखंड सरकार का 12वी की परीक्षा पर बड़ा एलान ।

चित्र
जैसा कि सभी लोग जानते है कि कल ही cbse बोर्ड की परीक्षा रद्द की गई थी । लेकिन आज उत्तराखंड सरकार ने भी उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा रद्द कर दी है । शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि - माननीय तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में 12 की परीक्षा को निरस्त करने का फैसला किया गया है । अब छात्र इस बात की चिंता कर रहे कि उन्हें किस आधार पर नंबर मिलेंगे । तो सरकार ने वह भी स्पष्ट कर दिया है । किसी भी बच्चे को फेल नही किया जाएगा । सभी बच्चे पास होंगे । 

छात्रों व अभिभावकों के हित में आया बड़ा फैसला :-सीबीएसई 12वी की परीक्षा रद्द

चित्र
CBSE बोर्ड परीक्षा को सभी छात्र , अभिभावक परेशान थे कि परीक्षा होगी या नही । अन्तः सरकार का फैसला आ चुका है । पीएम नरेंद्र मोदी की बैठक में फैसला लिया है कि परीक्षा रद्द की जाएगी । जिस फैसले से बच्चों में खुशी की लहर है । बैठक के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि - छात्रों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता । जिसके बाद दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया । मनीष सिसोदिया ने भी पीएम का धन्यवाद किया । कहा - जो छात्र चाहते थे वही हुआ । 

बिग ब्रेकिंग - 12 वीं कक्षा की परीक्षा । प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में लिया गया बड़ा फैसला ।।

चित्र
प्रधानमंत्री मोदी की बैठक में आज बड़ा फैसला लिया गया । जिसमें 12 वी कक्षा की परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि देश के बच्चो की सुरक्षा के लिए परीक्षा रद्द करना आवश्यक है देश के छात्रों की सुरक्षा से कोई समझौता नही किया जाएगा ।।

उत्तराखंड में कम हुए कोरोना के केस , 1 जून के बाद उत्तराखंड होगा अनलॉक ।

चित्र
उत्तराखंड में लगातार कोरोना के केस घट रहे है । जो की राहत की  बात है और अब एक और अच्छी खबर सामने आई । उत्तराखंड 1 जून से कर्फ्यू में ढील देने का फैसला सरकार कर सकती है लॉकडौन हटने के बाद भी कंटेन्मेंट जोन में कोई ढील नही दी जाएगी । राज्य के पेयजल मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू  के दौरान कोरोना ग्राफ में गिरावट आई है । 

ऋषिकेश - नेपाली फार्म टोल प्लाजा के विरोध में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन कल ।

चित्र
ऋषिकेश के नेपालिफार्म तिराहे पर बनने वाले टोल प्लाजा के विरोध में कांग्रेस पार्टी कल विरोध प्रदर्शन करेगी इससे पहले आज टोल निर्माण का काम कर रहे कर्मचारियों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजपाल खरोला ने अपना विरोध जताते हुए रोक दिया । साथ ही उत्तराखंड क्रांति दल के सदस्य व प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने भी टोल प्लाजा का जमकर विरोध किया । स्थानीय लोगो के द्वारा भी उक्त टोल प्लाजा का जमकर विरोध किया जा रहा है । अब ऋषिकेश कांग्रेस के कार्यकर्ता कल के विरोध प्रदर्शन की तैयारियों में जुट गए है ।।

उत्तराखंड में किया गया ब्लैक फंगस को महामारी घोषित

चित्र
उत्तराखंड में कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखंड सरकार द्वारा ब्लैक फंगस को महामारी घोषित दिया गया है।ब्लैक फंगस के केस कोरोना महामारी के बीच तेजी से फैल रहे है।ब्लैक फंगस से संक्रमित होने वाले लोगो में अधिकतर लोग डाइबिटीज़ तथा कोरोना से संक्रमित लोग है।

अब घर पर ही कर सकेंगे कोरोना की जांच आईसीएमआर ने दी मंजूरी ।।

चित्र
 कोरोना काल में लोगो को कोरोना टेस्ट करवाने के लिए  अनेको समस्याओं सामना करना पड़ रहा है  ।देश में जांच सैंपल का बैगलॉग बढ़ता ही जा रहा है । इन सभी को ध्यान में रखते हुए ICMR ने बुधवार को घर में कोरोना टेस्ट करने वाली किट कोविसेल्फ़ और कोविड 19 एंटीजन LF को भारत में मंजूरी मिल गई हैं । ICMR ने किट का उपयोग करने के लिए गाइडलाइन भी जारी की है । कोरोना संक्रमित है या नही इसके लिए आपको लैब आने की जरूरत नही । अब आप खुद ही घर में कोरोना टेस्ट कर पाएंगे । ICMR के अनुसार आप घर में ही 2 से 15 मिनट में टेस्ट कर सकेंगे । ICMR के माने तो इस किट का उपयोग उन्ही को करना चाहिए , जिनमे कोरोना के लक्षण हो ।

उत्तराखंड से एक और दुखद समाचार: नही रहे बहुगुणा जी

चित्र
सुंदर लाल बहुगुणा जी:-उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यावरण संरक्षक के रूप में जाने वाले बहुगुणा जी का आज कोरोना से निधन हो गया।आज ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम साँसे ली।बताया जा रहा है  कि 8 मई को उन्हें कोरोना पोजीटिव की जांच होने के बाद भर्ती किया गया था जहां उनका इलाज चल रहाथा।94 वर्ष की आयु में वह संसार को अलविदा कह गए। चिपको आंदोलन की शुरूआत और उसे अंतिम चरम तक पहुंचाने में पूर्ण योगदान दिया गया बहुगुणा जी के द्वारा।

उत्तराखंड में बारिश के बाद तबाही चमोली में नाले के उफान पर आने से ट्रक बहा देखिए वीडियो ।।।

आज उत्तराखंड के कई इलाको में सुबह से लगातार बारिश हो रही है । उत्तराखंड में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है । पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश हो रही है । जिसके प्रशासन अलर्ट हो गया है । उत्तराखण्ड में आज कई नाले उफान पर है जिसमे की चमोली के लामबगड़ में नाला उफान पर आने से एक ट्रक चपेट में आ गए ट्रक चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई है ।।

उत्तराखंड में बारिश ने मचाई तबाही ,चकराता से तबाही की खबरे ।

चित्र
 उत्तराखंड के कई राज्यो में सुबह से लगातार बारिश हो रही है । उत्तराखंड में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है । पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश हो रही है । जिसके प्रशासन अलर्ट हो गया है । उत्तराखण्ड में कई दिनों से बादल फटने की खबरे सामने आ रही है । देहरादून के चकराता से बड़ी खबर सामने आई है , बताया जा रहा है कि चकराता  में बादल फटा है । बिजनु के पास बिजनाड छानी में बादल फटने से तबाही की खबर सामने आई है । इसी बीच चार लोगों के लापता होने की और 2 लोगो की मौत की  खबर भी सामने आयी है । हालांकि police  और sdrf की टीम रवाना हो चुकी है ।